Gender Male
Industry Publishing
Occupation मीडिया
Location भोपाल, मध्यप्रदेश, India
Introduction बीते 30 वर्षों से पत्रकारिता। प्रिंट व टीवी दोनों माध्यमों में कार्य।
Interests इतिहास के दायरे में आनेवाली सारी बातें, किताबें पढ़ने से लेकर शब्द-विलास तक सबकुछ, पर्यावरण संरक्षण, फोटोग्राफी, मानचित्र-पर्यटन, बहस ...
Favorite movies राजकपूर की सभी फिल्में, गाईड तीसरी कसम
Favorite music मालवी-राजस्थानी लोकगीत, शास्त्रीय-उपशास्त्रीय संगीत । वेस्टर्न क्लासिकल । जिप्सी संगीत ।
Favorite books हजारीप्रसाद द्विवेदी, भगवतीचरण वर्मा, प्रेमचंद, अमृतलाल नागर, सआदत हसन मंटो की सभी पुस्तकें । देवकीनंदन खत्री से लेकर सुरेन्द्रमोहन पाठक तक । यह सूची काफ़ी लम्बी है ।
रोजमर्रा की भाषा में ऐसे अनेक शब्दों का समावेश रहता है जिनका अक्सर अन्य भाषाओं में अलग तरीके से इस्तेमाल होता है। ऐसे शब्दों के साथ उपसर्ग या प्रत्यय जुड़ने से भी नए शब्द बनते हैं और ये शब्द भी अन्य भाषाओं में लोकप्रिय हो जाते हैं। हिन्दी में क्रिकेट की शब्दावली का एक जाना पहचाना शब्द है नाबाद जिसका अर्थ होता है नॉट आऊट । पारी के समाप्त होने तक अगर कोई खिलाड़ी मैदान में डटा रहता है तो उसे नॉट आऊट यानी नाबाद कहते हैं। हिन्दी में यह शब्द आम है मगर यह आया कहाँ से? नाबाद शब्द का जन्म मराठी की कोख से हुआ है मगर मूलतः यह यौगिक शब्द है और अरबी के बाद (BA’DA) शब्द में हिन्दी फ़ारसी का ना उपसर्ग लगने से बना। हिन्दी शब्दकोशों में इस शब्द की उपस्थिति नहीं है।